Skip to main content

बदमाशों ने किया पूर्व अभियंता के पुत्र को जख्मी

Add caption


 
नगर पंचायत वार्ड 7 अंतर्गत भूलन चौक मोहल्ला में शुक्रवार की रात घर मे घुस चोरी एवं लूटपाट करने की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने विरोध परराजू
  के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हल्ला होने पर पहुंचे लोगों ने पूूर्व अभियंता गणेश चंद्र मिश्रा के पुत्र राजेश कुमार मिश्रा उर्फ राजू (36) को जख्मी हालत में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अरुंजय कुमार ने मामले की जांच शुरू करते हुए जख्मी द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पकड़ा गया युवक बगल के ही पुपरी गांव के मनोज गिरी के पुत्र गुड्डू गिरी एवं कैलाश मिश्र के पुत्र मोनू कुमार मिश्र बताया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक, प्रतिदिन की भांति गृहस्वामी राजू खाना खाकर सोने चले गए। रात के करीब 12.30 बजे घर में खटखट की आवाज सुन नींद खुलने पर एक युवक को सामने पाया। उन्होंने युवक के घर मे घुसने का विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान हल्ला कर जैसे ही बाहर भागे तो बाहर भी तीन-चार की संख्या में अज्ञात युवकों को खड़ा पाया जो मौके की नजाकत को देख भाग खड़ा हुआ। बाद में मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। गंभीर रूप से जख्मी राजू को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में बदमाशों की पहचान पुपरी गांव निवासी के रूप में हुई। इनमें एक बदमाश गुड्डू को वादी द्वारा पहचान होने पर नामजद अभियुक्त बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुपरी के विकास के लिए संकल्पित सांसद

सीतामढी के सांसद राम कुमार शर्मा ने पुपरी के हरदिया गांव में पाठक टोल में रोड का उद्घाटन कर के लोगों से कहा वो विकास के लिए हमेशा तात्पर्य है पुपरी के लिए हमेशा एक अलग सोच रखा है। पुपरी में सबसे बड़ी समस्या बिजली है जो कुछ दिनों में बिजली की समस्या से निजात मिलेगा। सांसद प्रतिनिधि शिवा चन्द्र मिश्रा ने बताया कि सांसद निधि कोष से नठुनी दास कुट्टी और हरदिया में समुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा मोके पर सुनील नायक, राज कुमार मंडल, रामचन्द्र मंडल और बहुत सारे लोग मौजूद थे
अभी से ही शुरू है लोकसभा चुनाव का चर्चा--- जी हाँ लोकसभा चुनाव 2019 में है लेकिन सीतामढी के चौक पर अभी से ही खूब चर्चा हो रही है। उम्मीदवार का भी चयन भी जम के किया जा रहा है कोई केह रहा था जदयू के खाते में सीटें जाती है तो पूर्व सांसद अर्जुन राय का नाम जोड़ों पर मंत्री और बाजपट्टी के विधायक रँजू गिता का भी नाम चल रहा है।राजद की बात किया जाए तो एक ही नाम सुरसंड के विधायक अबू दोजाना का नाम चल रहा है तो सीताराम यादव भी कम नहीं है,ये भी कहा जा रहा है श्रीनाथ राय को दिया जा सकता हैं। कांग्रेस से विमल शुक्ला तो विधायक अमित कुमार का भी नाम चर्चा में है। अब दुसरी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में वर्तमान सांसद राम कुमार शर्मा का टिकट मिलना तय है यदि भजपा के खाते में जाती है तो विधान परिषद देवेश चन्द्र ठाकुर का नाम का चर्चा जोड़ों पर है ।